गौतमबुद्ध नगर के विकास को लेकर डीएम मेधा रूपम का स्पष्ट संदेश
मेघा राजपूत, संवादाता,टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (14/08/2025): 30 जुलाई को जिला गौतमबुद्ध नगर की कमान संभालने वाली जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) ने कार्यभार संभालने के मात्र 15 दिनों के भीतर ही विकास और जनकल्याण की दिशा में अपनी सक्रियता से जिले में नई उम्मीदें जगा दी हैं। जिले के चौमुखी विकास, बुनियादी सुविधाओं में सुधार और जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर उन्होंने स्पष्ट और दृढ़ दृष्टिकोण रखा है।
जनता से सीधा संवाद, समाधान की प्राथमिकता
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने टेन न्यूज़ की टीम से विशेष बातचीत में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। वह लगातार आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर रही हैं। जो भी समस्या सामने आ रही है, उसे तुरंत संज्ञान में लिया जा रहा है और समाधान की दिशा में कार्रवाई हो रही है। आगे उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि समस्याओं को केवल सुनना नहीं, बल्कि परिणाम तक पहुंचाना ही प्रशासन की सच्ची जिम्मेदारी है।

चौमुखी विकास की रूपरेखा
गौतमबुद्ध नगर के समग्र विकास को लेकर डीएम मेधा रूपम ने बताया कि जिले की सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में सुधार के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले को ‘बेहतर से बेहतरीन’ बनाने के लिए विभागीय तालमेल और पारदर्शी प्रशासन पर जोर दिया जाएगा।

ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या पर ठोस कदम
जिला कार्यालय और आस-पास के क्षेत्रों में लंबे समय से ट्रैफिक जाम और पार्किंग की किल्लत एक बड़ी चुनौती रही है। इस मुद्दे पर उन्होंने स्वीकार किया और इस पर मेधा रूपम ने कुछ स्थानों पर अव्यवस्थित यातायात और पार्किंग की कमी है, जिसे दूर करने के लिए ठोस योजना पर काम किया जा रहा है। “हम ऐसी व्यवस्था विकसित करना चाहते हैं, जिससे न केवल यातायात सुगम हो, बल्कि लोगों को सुरक्षित और पर्याप्त पार्किंग की सुविधा भी मिले।

जन-भागीदारी को मिलेगी प्राथमिकता
डीएम मेधा रूपम का मानना है कि किसी भी जिले का विकास तभी संभव है, जब प्रशासन और जनता मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि हर योजना में जन-भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि लोग भी विकास यात्रा के भागीदार बनें।

नए जोश के साथ विकास यात्रा
कार्यभार संभालने के शुरुआती दिनों में ही डीएम मेधा रूपम की सक्रियता और व्यवहारिक दृष्टिकोण ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में गौतमबुद्ध नगर में न केवल विकास कार्यों की गति तेज होगी, बल्कि शासन की योजनाओं का लाभ भी तेजी से जनता तक पहुंचेगा। डीएम मेधा रूपम की कार्यशैली पर आप क्या राय रखते हैं हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।