नोएडा (26 दिसंबर, 2024): गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक बड़े ऑपरेशन में लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग का मुखिया प्रदीप, दो अन्य सदस्य आमिर और संतोष, और एक महिला मालती शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें अलीगढ़ के इंद्रानगर इलाके से गिरफ्तार किया।
कैसे काम करता था गैंग?
यह गैंग भोली-भाली लड़कियों और महिलाओं को शादी का लालच देकर अपने गैंग में शामिल करता था। फिर ऐसे व्यक्तियों को निशाना बनाया जाता था जो शादी के इच्छुक होते थे। पैसे लेकर शादी तय की जाती और गैंग की लड़की से शादी कराई जाती। शादी के बाद, लड़की या तो दुल्हन बनकर मौके से गहने और पैसे लेकर भाग जाती थी, या विदाई के नाम पर वापस बुला ली जाती थी। गैंग के सदस्य इस पैसे को आपस में बांट लेते थे।

गिरोह में मालती देवी दुल्हन की मां या मौसी बनकर लोगों को धोखा देती थी। पुलिस ने सूरजपुर क्षेत्र से एक लड़की को इस गिरोह के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रदीप, आमिर, संतोष और मालती पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, और चोरी के आरोप शामिल हैं। इनका आपराधिक इतिहास अलीगढ़, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में दर्ज है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।