कांग्रेस-बीजेपी की ‘मिलीभगत’ पर AAP का हमला: आतिशी का बड़ा आरोप, राजनीति में हड़कंप!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (26 दिसंबर, 2024): आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस पर बीजेपी के साथ साठगांठ का गंभीर आरोप लगाया है। आप नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक बीजेपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आप की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सवाल उठाया, “कांग्रेस बीजेपी के किसी नेता के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं कराती? कांग्रेस सिर्फ अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल बताने में लगी है।”
आप ने कांग्रेस नेताओं पर बीजेपी से फंड लेने का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि कांग्रेस के प्रत्याशियों के चुनाव खर्चे बीजेपी उठा रही है। उन्होंने कहा, “संदीप दीक्षित और फरहाद सूरी जैसे नेताओं को भी बीजेपी से फंड मिल रहा है। यह कांग्रेस और बीजेपी की मिलीभगत को साबित करता है।”
आप ने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया कि वह बीजेपी के खिलाफ चुप है और आप को कमजोर करने की साजिश कर रही है। राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। आप के आरोपों ने दिल्ली की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अब यह देखना होगा कि कांग्रेस और बीजेपी इस पर क्या जवाब देती हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।