Noida Authority का एक्शन: 2 हजार वर्गमीटर भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (14/08/2025): नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती बरतते हुए आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वर्क सर्किल-6 की टीम ने सेक्टर-117 और 118 स्थित ग्राम सोरखा के खसरा संख्या 320, 322, 180 और 182 में फैली करीब 2000 वर्गमीटर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस दौरान प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर अवैध रूप से संचालित नर्सरियों और निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई में जेसीबी मशीनों (JCB Machine) की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया। यह भूमि मास्टर प्लान के अंतर्गत नियोजित है और सरकारी रिकॉर्ड में प्राधिकरण की अधिकृत संपत्ति है। बावजूद इसके, कुछ लोगों द्वारा यहां नर्सरियों का अवैध संचालन किया जा रहा था। प्राधिकरण द्वारा कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद कब्जाधारी पीछे नहीं हटे, जिसके बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई।

नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, जिस भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है, उसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। यह जमीन भविष्य की विकास योजनाओं के लिए आरक्षित है।
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि नर्सरी संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, जिससे भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

नोएडा प्राधिकरण लगातार इस तरह के अतिक्रमण विरोधी अभियानों को अंजाम दे रहा है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि किसी भी भूखंड की खरीद या निवेश से पहले उसकी वैधता प्राधिकरण से अनिवार्य रूप से सत्यापित कर लें, ताकि किसी धोखाधड़ी या नुकसान से बचा जा सके। भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, और प्राधिकरण की स्पष्ट चेतावनी है कि मास्टर प्लान या अधिसूचित भूमि पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।