एपीजे इंटरनेशनल स्कूल ने किया “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (13/08/2025): एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा (Apeejay International School, Greater Noida) द्वारा “हर घर तिरंगा” (Har Ghar Tiranga)अभियान के अंतर्गत एक उत्साहपूर्ण तिरंगा रैली का आयोजन बड़े ही गर्व एवं उल्लास के साथ किया गया। इस रैली का उद्देश्य छात्रों एवं समुदाय के बीच देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना था।
यह रैली शिक्षकों की देखरेख में आयोजित की गई, जो निम्नलिखित मार्ग से गुज़री: एपीजे इंटरनेशनल स्कूल → विश्व भारती स्कूल → रामपुर अथॉरिटी → जगत फ़ार्म गोलचक्कर → एपीजे इंटरनेशनल स्कूल।
रैली में छात्र पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारों का उद्घोष कर रहे थे, जिससे स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

इस आयोजन को सफल बनाने में ट्रैफिक पुलिस का सक्रिय सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने सम्पूर्ण रैली मार्ग पर सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया। हम पुलिस प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिनके उत्कृष्ट समन्वय और सहयोग से यह रैली सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी। यह आयोजन सभी में राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को और प्रबल करने वाला सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सरिता पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारे देश की आत्मा, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। इस रैली के माध्यम से हमारे छात्रों ने यह संदेश दिया है कि देशभक्ति केवल एक भावना नहीं, बल्कि एक कर्तव्य है, जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझते हैं और उसे गर्वपूर्वक निभाते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।