वॉलमार्ट-अमेजन ने भारत से ऑर्डर रोके; क्या होगा अगला कदम?

रंजन अभिषेक, टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (11 August 2025): अमेरिका द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद अब वॉलमार्ट, अमेजन, टारगेट और गैप जैसे प्रमुख अमेरिकी कंपनियों ने भारत से आने वाले ऑर्डर होल्ड कर दिए हैं। इंडियन एक्सपोर्टर्स को पहले से आशंका थी कि टैरिफ बढ़ने से ऑर्डर प्रभावित होंगे, और अब यह आशंका सच साबित हो रही है। सूत्रों के हवाले से एनडीटीवी ने दावा किया है कि, भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी खरीदारों की ओर से पत्र और ईमेल भेजे गए हैं, जिनमें साफ कहा गया है कि अगली सूचना तक कपड़ों की शिपमेंट रोक दी जाए।

सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी कंपनियां चाहती हैं कि टैरिफ से बढ़ी हुई लागत का बोझ भारतीय निर्यातक खुद उठाएं। इस टैरिफ के चलते अमेरिका में बिकने वाले भारतीय उत्पादों की कीमत 30 से 35 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है। भारत के वेलस्पन लिविंग, गोकलदास एक्सपोर्ट्स, इंडो काउंट और ट्राइडेंट जैसे बड़े निर्यातक अमेरिकी बाजार पर 40 से 70 फीसदी तक निर्भर हैं। ऑर्डर रुकने से व्यापार में 40 से 50 फीसदी तक गिरावट आने का अनुमान है।

भारत से अमेरिका को सबसे ज्यादा मात्रा में परिधान और कपड़े निर्यात होते हैं। लेकिन नए टैरिफ के बाद ऑर्डर बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों को शिफ्ट हो सकते हैं, जहां अमेरिका ने केवल 20 फीसदी टैरिफ लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले को भारत ने अतार्किक बताते हुए विरोध दर्ज कराया है, हालांकि ट्रंप अपने रुख पर अड़े हुए हैं। जब तक कोई नई ट्रेड डील नहीं होती, इस विवाद के जल्द सुलझने के आसार नहीं दिखते।

अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ एक व्यापारिक विवाद है या फिर अमेरिका और भारत के बीच एक नए व्यापारिक युद्ध की शुरुआत? और एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या अमेरिका भारत की बढ़ती ताकत और वैश्विक पटल पर उसकी बढ़ती लोकप्रियता से परेशान है? क्या अमेरिका भारत को महाशक्ति के रूप में उभरते हुए नहीं देखना चाहता? यह भी एक बड़ा सवाल है। साथ ही, भारत के सामने एक बड़ी चुनौती यह भी है कि इस समस्या का समाधान क्या निकलेगा?।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।