Breaking News: SIR और ‘वोटर फ्रॉड’ के खिलाफ मार्च, राहुल-प्रियंका समेत कई सांसद हिरासत में

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (11 August 2025): दिल्ली में विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के बड़े नेताओं और सांसदों को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत, सागरिका घोष समेत कई सांसद संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थे। यह मार्च बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 लोकसभा चुनाव में कथित “वोटर फ्रॉड” के विरोध में आयोजित किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र प्रदर्शनकारियों को रोकते हुए हिरासत में लिया और उन्हें पुलिस बसों में बैठाकर थाने ले जाया गया। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक विरोध की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है, वहीं पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के जुलूस और संवेदनशील इलाकों में मार्च निकालने की इजाज़त नहीं थी।

यह प्रदर्शन संसद से लेकर चुनाव आयोग मुख्यालय तक निकाला जा रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के सांसद और कार्यकर्ता शामिल थे। हिरासत में लिए गए नेताओं को देर शाम तक रिहा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।