नोएडा में कृष्ण जन्माष्टमी शोभा यात्रा की धूम, सैकड़ों भक्तों ने लिया आशीर्वाद
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (10/08/2025): रविवार को इस्कॉन नोएडा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 2500 भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभा यात्रा शाम 4 बजे सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे से आरंभ होकर अट्टा मार्केट, सब मॉल, डीएम चौक, स्पाइस मॉल और एडोब चौक से होते हुए शाम 6:30 बजे इस्कॉन नोएडा मंदिर पहुँची।

पूरे मार्ग में भक्तों के विभिन्न समूह हरिनाम संकीर्तन और नृत्य में लीन रहे। राधा-कृष्ण और कृष्ण-बलराम की आकर्षक झांकियां शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण बनीं, जिनके साथ राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे रास्ते में हलवा प्रसाद और श्रील प्रभुपाद द्वारा रचित आध्यात्मिक ग्रंथ भक्तों में वितरित किए गए।

मार्ग में कई स्थानों पर शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। आयोजन में पुलिस प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण का विशेष सहयोग रहा। गाते, बजाते और हरिनाम पर नृत्य करते हुए जब शोभा यात्रा मंदिर पहुँची, तो सभी भक्तों को भरपेट रात्रि भोजन प्रसाद वितरित किया गया।
शोभा यात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई, जिसने नोएडा में जन्माष्टमी के उत्सव को और भी भव्य बना दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।