हर घर तिरंगा: गौतमबुद्ध नगर की महिलाओं ने संभाली तिरंगा निर्माण की कमान
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (10/08/2025): गौतमबुद्ध नगर में “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिला अधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) ने बताया कि 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत जिले के हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह है कि तिरंगे की तैयारी की जिम्मेदारी जिले के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने संभाली है। उनके हाथों से बने ये ध्वज न केवल स्वदेशी भावना का प्रतीक हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) का सशक्त उदाहरण भी पेश कर रहे हैं।
जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से एक ओर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने में मदद मिलेगी। प्रशासन और स्वयं सहायता समूहों के संयुक्त प्रयासों से इस बार “हर घर तिरंगा” अभियान को ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।