रक्षाबंधन पर यात्रियों की मुश्किलें: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हजारों लोग कर रहे बस का इंतज़ार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/08/2025): रक्षाबंधन के अवसर पर अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एडवांट के पास लगभग 1000 यात्री बस सेवा का इंतज़ार करते नज़र आए। अधिकांश यात्री आगरा और इटावा जाने वाले थे, लेकिन त्योहारी सीज़न में बढ़ी भीड़ और सीमित बस सेवाओं के कारण उन्हें घंटों इंतज़ार करना पड़ा

यात्रियों ने बताया कि घर से कई लोग परिवार से मिलने के लिए निकल पड़े हैं, लेकिन बसों की संख्या कम होने और समय पर सेवा न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ में महिलाएं, बच्चे और बुज़ुर्ग भी शामिल हैं, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से अपील की है कि रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर अतिरिक्त बस सेवाएं चलाई जाएं, ताकि यात्री सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।