रक्षाबंधन पर परिवहन संकट: परीचौक पर सैकड़ों यात्री बस सेवा के इंतज़ार में
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (08/08/2025): रक्षाबंधन के मौके पर ग्रेटर नोएडा के परीचौक पर घंटों से ही सैकड़ों यात्री बसों के इंतज़ार में खड़े नज़र आए। यात्री मुख्य रूप से आगरा और अलीगढ़ और इटावा की ओर जाने वाले थे, लेकिन त्योहारी सीज़न में बढ़ी मांग के बावजूद बसों की संख्या बेहद कम होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई यात्री घंटों से खड़े हैं, लेकिन बसों के देर से आने और भीड़ अधिक होने के कारण सीट मिलना मुश्किल हो गया है। भीड़ में महिलाएं, बच्चे और बुज़ुर्ग भी शामिल हैं, जो गर्मी और इंतज़ार से थकान महसूस कर रहे हैं।

यात्रियों ने परिवहन विभाग से तुरंत अतिरिक्त बसें लगाने की मांग की है, ताकि रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक त्योहार पर लोग समय पर अपने घर पहुंच सकें और अपने प्रियजनों से मिल सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।