NOIDA News (08/08/2025): नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (NOIDA) के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) संजय खत्री ने 7 अगस्त को सेक्टर-145, 148 और 150 एक्सप्रेस-वे पर विभिन्न सिविल और सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक (जन स्वास्थ्य) ए.के. अरोड़ा, वरिष्ठ प्रबंधक (वर्क सर्किल) प्रवीन सलोनिया और परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य) द्वितीय आर.के. शर्मा मौजूद रहे।
सड़क मरम्मत को लेकर अधिकारियों ने क्रैक सिलिंग, पैच वर्क, बिटुमिनस कंक्रीट और अन्य आवश्यक कार्यों को शामिल करते हुए संशोधित आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं, सेक्टर-150 में आंतरिक मार्गों पर जंगली घास, कूड़े के ढेर और सी एंड डी मलबा पाए जाने पर संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक और सहायक परियोजना अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया।
निरीक्षण में एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर भी सफाई में लापरवाही और जगह-जगह कूड़े के ढेर मिलने पर ठेकेदार पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।