नोएडा स्टेडियम में बना ‘शटल’ म्यूरल, खेल भावना को मिलेगा नया आयाम

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (08/08/2025): नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में खेल प्रेमियों के लिए एक अनूठी सौगात दी है। यहां स्टील से निर्मित शटल की आकृति का भव्य म्यूरल स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं और बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है।

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम. ने इस म्यूरल का औपचारिक उद्घाटन किया। स्टेडियम में लगे इस आकर्षक शटल म्यूरल को देखकर न केवल बैडमिंटन प्रेमी बल्कि आम दर्शक भी खेल भावना से प्रेरित होंगे। नोएडा प्राधिकरण का मानना है कि ऐसे प्रयास शहर में खेल संस्कृति को मजबूत करेंगे और नई पीढ़ी को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।