नोएडा में इस्कॉन का भव्य जन्माष्टमी महोत्सव: 5 लाख भक्तों के स्वागत की तैयारी
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (08/08/2025): इस्कॉन नोएडा में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महा महोत्सव इस वर्ष शनिवार, 16 अगस्त 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। चार माह से चल रही तैयारियों के बाद मन्दिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और सुगंधित सजावट से सजाया जा रहा है। भगवान का भव्य पंचगव्य अभिषेक, 108 से अधिक प्रकार के भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजन, अखंड कीर्तन और निःशुल्क प्रसाद वितरण दिनभर भक्तों को आध्यात्मिक आनंद में डुबो देगा।
इस वर्ष पाँच लाख से अधिक भक्तों के आगमन की संभावना है, जिनमें अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विदेशी श्रद्धालु भी शामिल होंगे। भीड़ और सुरक्षा प्रबंधन के लिए नोएडा पुलिस के साथ विशेष व्यवस्था की जा रही है। वरिष्ठ नागरिक और गर्भवती महिलाएँ इस्कॉन नोएडा के यूट्यूब चैनल पर लाइव दर्शन कर सकेंगी।
उत्सव की श्रंखला में 9 अगस्त को बलराम जयंती, मटकी-फोड़ और झूलन यात्रा, 10 अगस्त को शोभा यात्रा, 17 अगस्त को इस्कॉन संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद का जन्मोत्सव और 31 अगस्त को श्री राधा अष्टमी का भव्य आयोजन भी होगा।
इस बार जन्माष्टमी महोत्सव केवल मुख्य मन्दिर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सेक्टर 151 एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी और जेवर में भी भक्ति और उत्साह का माहौल रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।