भोगल में पार्किंग विवाद बना खूनी संघर्ष, 42 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (08 August 2025): दिल्ली के भोगल इलाके में पार्किंग को लेकर हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते एक दिल दहला देने वाली वारदात में तब्दील हो गया। 7 अगस्त 2025 की रात करीब 10:30 बजे चर्च लेन, भोगल निवासी आसिफ कुरैशी (42 वर्ष), पुत्र इलियास कुरैशी की स्कूटी की पार्किंग को लेकर हुए विवाद में तीखे नुकीले हथियार (पोकर) से छाती पर हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में दो नाबालिगों के नजदीक उम्र के युवकों — उज्ज्वल (19 वर्ष) और गौतम (18 वर्ष), दोनों पुत्र दिनेश, निवासी 7ए, दूसरी मंजिल, चर्च लेन, भोगल — को गिरफ्तार कर लिया है। हजरत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में इस संबंध में FIR नंबर 233/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/3(5) BNS में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या स्कूटी की पार्किंग को लेकर शुरू हुए झगड़े के दौरान हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे के सभी पहलुओं को उजागर किया जा सके। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा रोष और डर व्याप्त है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।