DWPS, ग्रेटर नोएडा में “गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम एवं “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (08/08/2025): गुरुवार, 7 अगस्त को भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा द्वारा DWPS, ग्रेटर नोएडा में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम एवं भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और स्टाफ के अमूल्य योगदान का सम्मान करना और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहना था।
कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के 8 अकादमिक टॉपर्स, रघुनन्दन, आशी, सिद्धान्त पांडेय, प्रियल शर्मा, आरव गोयल, आराध्या शर्मा, अर्णव प्रताप, एवं समक्ष रावत को DWPS की निदेशिका कंचन कुमारी, प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा, कोऑर्डिनेटर सोनाली सेठी, भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोरा, एमिटी विश्वविद्यालय से प्रो विवेक कुमार, महिला संयोजक प्रेरणा, सह सचिव डॉ गौरव कुमार, समन्वयक राजीव जैन एवं नबनीता महेश द्वारा सर्टिफिकेट और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की निदेशक कंचन कुमारी और प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी | विवेक अरोरा ने भारत विकास परिषद् का संक्षिप्त परिचय और इसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी और विद्यार्थियों के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रोफ विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को अपने गुरुओं के प्रति आदर और कृतज्ञता की भावना विकसित करने हेतु शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम से पूर्व छठी से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गयी | प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 200 विद्यार्थियों ने तथा सीनियर वर्ग में 308 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ गौरव ने बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अपने देश के प्रति प्रेम, गर्व और समर्पण के भाव को जाग्रत करना है | महिला संयोजिका प्रेरणा ने बताया कि हमारे बच्चों को भारत के इतिहास, संस्कृति, ऋषियों एवं महापुरुषों के बारे में सही और प्रामाणिक जानकारी प्राप्त हो, ऐसा प्रयास इस प्रतियोगिता के माध्यम से होता है। राजीव जैन एवं नबनीता महेश ने समन्वय का कार्य किया।
निदेशक कंचन कुमारी, प्रधानाचार्या हीमा शर्मा और कोऑर्डिनेटर सोनाली सेठी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद और परिषद् की ओर से सम्मानित किया गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।