पारंपरिक हथकरघा केवल विरासत नहीं, जीवंत उद्योग है: Handloom विकास आयुक्त डॉ. एम. बीना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (07/08/2025): नई दिल्ली में 7 से 9 अगस्त 2025 तक “इंडिया इंटरनेशनल हैंडवोवन एक्सपो – B2B बिग टिकट इवेंट 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के विशेष अवसर पर आयोजित एक एक्सक्लूसिव कार्यक्रम है। इस एक्सपो का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विदेश और वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मरगेरिटा मौजूद रहे । कार्यक्रम की गरिमा में चार चांद लगाते हुए वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव (आईएएस) की उपस्थिति भी रही। यह कार्यक्रम 7 अगस्त को दोपहर 2 बजे से भारत मंडपम के हॉल 14 (ग्राउंड फ्लोर) में शुरू हुआ।

इस विशेष मौके पर टेन न्यूज नेटवर्क की टीम ने हथकरघा आयुक्त डॉ एम. बीना से विशेष बातचीत की।

इस बार के भारतीय हथकरघा दिवस पर एक्जीविटर्स की प्रतिक्रिया कैसी रही?

जवाब देते हुए हथकरघा विभाग के विकास आयुक्त ने कहा कि, 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस ने इस बार वैश्विक पहचान प्राप्त कर ली, जब 44 देशों ने इस भव्य आयोजन में भागीदारी की। विकास आयुक्त डॉ. एम. बीना ने बताया कि यह केवल एक वार्षिक उत्सव नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय मंच बन चुका है, जहां भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा को विश्व पटल पर प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में न केवल भारतीय बुनकर, डिज़ाइनर और कारीगर शामिल हुए, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खरीदार, एंटरप्रेन्योर और एक्सपोर्टर्स ने भी सक्रिय भागीदारी की। डॉ. बीना ने यह भी कहा कि भारत का हथकरघा उद्योग पहले ही कार्बन फुटप्रिंट और सस्टेनेबिलिटी के सिद्धांतों का पालन करता रहा है, और आज जब पूरी दुनिया इन मुद्दों पर ध्यान दे रही है, भारत का पारंपरिक सेक्टर पहले से इस दिशा में आगे है। उन्होंने कहा कि अब आवश्यकता है कि हमारे Weavers (बुनकर) को एंटरप्रेन्योर और फिर एक्सपोर्टर में बदलने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जाएं। इसी सोच को लेकर यह एग्जीबिशन आयोजित की गई, जिसमें बुनकरों को बताया गया कि किस तरह अपने उत्पाद को बाजार में पेश करें और खरीदारों को आकर्षित करें।

एक्सपो बाज़ार का नवाचार जिसमें कारीगरों को ट्रेनिंग दी जा रही है उसे आप कैसे देखती है?

जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे कारीगर बेहद आकर्षक और वैश्विक स्तर के उत्पाद बना रहे हैं, लेकिन उन्हें सही प्रशिक्षण और बाजारीकरण की तकनीक से जोड़े जाने की जरूरत है। डॉ. बीना ने सुझाव दिया कि उनके उत्पादों की तस्वीरें वेबसाइट पर डालकर एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया जाए ताकि उन्हें सीधे उपभोक्ताओं और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जोड़ा जा सके। आयोजन का उद्देश्य सिर्फ उत्सव मनाना नहीं, बल्कि हथकरघा उद्योग को एक सशक्त आर्थिक ताकत में बदलना है और यह आयोजन इस दिशा में एक मजबूत कदम है।

विश्व के हथकरघा उत्पाद 95 प्रतिशत भारत में ही बनते है यह कैसे संभव हुआ ?

उन्होंने कहा कि अन्य देशों में जहां यह उद्योग केवल म्यूजियम तक सीमित रह गया है, भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां हथकरघा उद्योग को न केवल जीवित रखा गया है, बल्कि यह आम जनजीवन का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 35 लाख लोग प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं, जबकि 30 लाख लोग अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़े हुए हैं। भारत के हथकरघा उत्पाद वैश्विक बाजार में भी अपनी एक विशेष पहचान रखते हैं, जहां लगभग 25% प्रोडक्ट्स भारतीय मूल के होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हथकरघा सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, बल्कि एक जीवंत परंपरा है जिसे लोग अपने जीवन का हिस्सा मानते हैं।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का यह आयोजन यह दर्शाता है कि सरकार और HEPC मिलकर पारंपरिक उद्योगों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पुरस्कार प्राप्त करने वाले बुनकरों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए उत्पादों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कुल मिलाकर, यह आयोजन भारत की पारंपरिक विरासत को सम्मान देने और भविष्य की पीढ़ियों को इसके महत्व से जोड़ने का एक मजबूत प्रयास था।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।