दिल्ली में नेशनल हैंडलूम डे पर बुनकरों को सम्मान, संस्कृति बचाने का संकल्प | HHEWA

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (08/08/2025): हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (HHEWA) द्वारा नेशनल हैंडलूम डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने का संदेश गूंजा। अशोक विहार स्थित भरत नगर में हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की विधायक पूनम भारद्वाज, अतिथि पार्षद चित्रा विद्यार्थी और विशेष अतिथि भाजपा नेता अनिल शर्मा मौजूद रहे।

HHEWA अध्यक्ष सी.पी. शर्मा ने कहा कि संस्था “सबका साथ, सबका विश्वास” की भावना से कार्य कर रही है और हथकरघा उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “देश की परंपरा हैंडलूम है और हमें बुनकरों को खुशहाल जीवन देने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।”

विधायक पूनम भारद्वाज ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आज मशीनों के दौर में हमें अपनी संस्कृति अपनाकर विरासत बचानी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ‘लोकल फॉर वोकल’ का आह्वान कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हैं और मैं भी हमेशा बुनकर महिलाओं के साथ खड़ी हूं।”

पार्षद चित्रा विद्यार्थी ने हैंडलूम उद्योग को “जमीन से जुड़ा और विश्व स्तर पर पहचाना गया” बताते हुए कहा, “जो पेड़ अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है, वह हमेशा हरा रहता है। हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को बचाए रखना होगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित बुनकरों और हस्त शिल्पियों ने हैंडलूम के संरक्षण और प्रोत्साहन का संकल्प लिया साथ ही कार्यक्रम में सभी बुनकरों को सम्मानित भी किया गया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।