नोएडा में कॉपर चोरी गिरोह को पुलिस ने पकड़ा, 22 किलो तार के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (07/08/2025): सेक्टर-58 थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कॉपर तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जनता की सूचना पर तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लगभग 22 किलोग्राम कॉपर तार बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹20,000 बताई जा रही है।

यह कार्रवाई 5 अगस्त को की गई जब एक कंपनी से सूचना मिली कि वहां कार्यरत सफाईकर्मी कॉपर तारों को चोरी कर कट्टे में भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर तीनों को धर दबोचा और चोरी का सामान बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में तुषार (23) आगरा निवासी, धर्मेन्द्र कुमार (35) हाथरस निवासी, और सुभाष (30) एटा निवासी शामिल हैं। तीनों फिलहाल गाजियाबाद के खोडा कॉलोनी में रह रहे थे और कंपनी में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।