हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा नेताओं की रणनीति बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (06/08/2025): बुधवार, 6 जुलाई को हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए जिला भाजपा कार्यालय तिलपत्ता पर हर घर तिरंगा अभियान की कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। जिला इकाई मंडल प्रभारी मण्डल अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण हर घर तिरंगा यात्रा की योजना बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यातिथि जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की कार्ययोजना बैठक का संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी ने किया।

जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने बैठक में बताया कि राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्र के तिरंगे के सम्मान में जनसहभागिता को बढ़ाने के लिए कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा के साथ कहा कि तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय प्रदेश क्षेत्रीय जिला मंडल से बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर तिरंगा यात्रा में जनता की सहभागिता बढ़े इसके लिये कार्य करेंगे। हर घर तिरंगा लगाने में परिवार के बच्चों की भागीदारी बढ़े उसके लिये बड़ों के साथ मिलकर बच्चे तिरंगा फहराए और कहा कि 12 अगस्त तक मंडलों पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी। इस अभियान का उद्देश्य है हर घर तिरंगा, हर नागरिक के दिल में देशभक्ति रहे।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बैठक में कहा कि तिरंगा यात्रा कार्ययोजना बैठक मंडलों पर सात अगस्त एवं 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी 10,11,12 को मंडलों में विशाल तिरंगा यात्रा व 12,13,14 अगस्त को शहीद स्मारकों पर स्वछता अभियान चलाया चला कर उनकी प्रतिमाओं को माल्यार्पण करेंगे और 12,13,14 को ही हर घर तक तिरंगा झंडा पहुंचाने का कार्य करेंगे और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका गोष्ठी का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर होगा। जिसमें जिला कार्यालय पर एक विभाजन विभीषिका पर प्रदर्शनी और मोन जलूस का कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित किया जाएगा और उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान हर घर हर परिवार जन-जन तक पहुंचेगा और भारत माता के प्रति सम्मान और एकता का संदेश देगा।

सेवा, संगठन और समर्पण के संकल्प के साथ, हर घर तिरंगा-राष्ट्र गौरव का अभियान को हर भारतीय के घर तक पहुँचाने के लिये सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अभियान में लगेंगे ।

इस हर घर तिरंगा अभियान कार्य योजना बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष भाटी, सतेन्द्र अवाना, जिला महामंत्री मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, सतेन्द्र नागर, पवन नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, वीरेन्द्र भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर, रजनी तोमर, संजय चेची, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, विकाश चौधरी, गुरु देव भाटी, मंडल प्रभारी इन्द्र नागर, रवि जिन्दल, इंद्रजीत टाइगर, विजय रावल, सतीश भाटी, ठाकुर धर्मेन्द्र भाटी, पंकज रावल, मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, राजीव सिंघल, दिनेश भाटी, मुकेश चौहान, महेन्द्र नागर, धीर सिंह राणा, सतीश गुलिया, मनोज प्रधान, अनीता गौतम आदि सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे‌।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।