Rae Bareli News (06/08/2025): रायबरेली में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने पीछे से आकर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, तभी अचानक भीड़ में से निकले एक युवक ने उन्हें सरेआम थप्पड़ मार दिया।
घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद मौर्य के समर्थकों ने हमलावर युवक को तुरंत दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों का आरोप है कि यह हमला सोची-समझी साजिश के तहत करवाया गया है और इसमें करणी सेना का हाथ हो सकता है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।