नोएडा में फर्जी लोन कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (05/08/2025): गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-16 स्थित फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर लोन के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को थाना साइबर क्राइम, सर्विलांस टीम नोएडा और थाना फेस-1 पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 43 लैंडलाइन फोन, 21 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 61 सिम कार्ड, 36 खाली सिम लिफाफे और 2054 पेज में दर्ज अनाधिकृत ग्राहक डाटा वाली 10 फाइलें बरामद की गईं हैं। यह गिरोह लोगों को 0% ब्याज पर लोन का झांसा देकर उनसे बीमा, रजिस्ट्रेशन और जीएसटी शुल्क के नाम पर मोटी रकम ऐंठता था।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि आदि अवैध रूप से प्राप्त कर उन्हें कॉल करता था। लोन के नाम पर फंसाने के बाद उनसे बीमा कंपनियों के खाते में पैसे जमा कराते थे और बदले में इन कंपनियों से 40% से 60% तक कमीशन हासिल करते थे।

कॉल सेंटर का डायरेक्टर गौरव जोशी और उसकी पत्नी नेहा मौके से फरार हैं। अभियुक्तों के व्हाट्सएप चैट से पता चला है कि उनके पास लाखों भारतीयों का डाटा एक्सेल शीट में सुरक्षित था। इनके खिलाफ थाना फेस-1 में BNS और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। नोएडा पुलिस की यह कार्रवाई साइबर ठगी पर एक कड़ा प्रहार मानी जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।