प्रमेंद्र भाटी बने जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (25 दिसंबर 2024): गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2024-2025 के नतीजे 24 दिसंबर की रात घोषित कर दिए गए। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ, जहां अधिवक्ताओं ने भारी संख्या में मतदान किया। कुल 2489 मतदाताओं में से 2348 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

प्रमेंद्र भाटी बने अध्यक्ष

अध्यक्ष पद के लिए कड़ी टक्कर में प्रमेंद्र भाटी ने 1262 वोट प्राप्त कर 430 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज भाटी को 832 वोट मिले। अन्य उम्मीदवार संतोष कुमार बंसल ने 150 और जगतपाल भाटी ने 83 वोट प्राप्त किए। 21 वोट निरस्त हुए।

सचिव पद पर अजीत नागर की जीत

सचिव पद पर अजीत नागर ने 1208 वोट पाकर 444 वोटों से शानदार जीत हासिल की। शोभाराम चंदेला को 764 और विपिन कुमार भाटी को 353 वोट मिले। 23 मत निरस्त घोषित हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर अंकित भाटी विजयी

कोषाध्यक्ष पद पर अंकित भाटी ने 1016 वोटों के साथ 425 वोटों की बढ़त से जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी कल्याण नागर ने 591, पीतम शर्मा ने 401 और लता चौधरी ने 296 वोट प्राप्त किए। 44 वोट निरस्त हुए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में बृजेश कुमार शास्त्री

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार शास्त्री ने 951 वोट पाकर 222 वोटों से विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकेश कुमार सेन को 729 और कुलदीप त्यागी को 621 वोट मिले। 47 वोट निरस्त घोषित किए गए।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष बने देवेंद्र खारी

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रोमांचक मुकाबले में देवेंद्र खारी ने 1162 वोट प्राप्त कर 34 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश शर्मा को 1128 वोट मिले, जबकि 60 वोट निरस्त हुए।

सह सचिव (प्रशासनिक) पद पर नवीन प्रसाद की जीत

सह सचिव (प्रशासनिक) पद के लिए नवीन प्रसाद ने 885 वोटों के साथ 95 वोटों की बढ़त से जीत हासिल की। सिंहराज पीलवान को 790 और मनीष पाल को 611 वोट मिले। 60 वोट निरस्त हुए।

सांस्कृतिक सचिव पद पर चंद्रकला निर्विरोध चुनी गईं

सांस्कृतिक सचिव पद के लिए चंद्रकला उर्फ कशिश को निर्विरोध मनोनीत किया गया।

चुनाव परिणाम ने न्यायालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बना दिया। विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने अपनी जीत का जश्न मनाते हुए अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।