भगवत प्रसाद शर्मा बने भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल के मीडिया प्रभारी

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (04/08/2025): भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा मण्डल की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए भगवत प्रसाद शर्मा को मण्डल का मीडिया प्रभारी (Media in-charge) नियुक्त किया है।

भगवत प्रसाद शर्मा एक कुशल संचारक, अनुभवी पत्रकार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े सक्रिय व्यक्तित्व हैं। मीडिया कवरेज, लेखन, तथा सार्वजनिक मंच संचालन के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव संगठन के प्रचार-प्रसार कार्य को नई दिशा देगा। वो पहले भी दो बार भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नौएडा मण्डल के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं।

उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, एवं अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि श्री भगवत प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में ग्रेटर नोएडा मण्डल की मीडिया गतिविधियाँ और अधिक सशक्त होंगी।

 

इस अवसर पर भगवत प्रसाद शर्मा ने कहा कि मैं पार्टी नेतृत्व का ह्रदय से आभार प्रकट करता हूँ। विशेष रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं ज़िला गौतमबुद्ध नगर सांसद डा महेश शर्मा का, ज़िला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा का, ग्रेटर नौएडा मण्डल के अध्यक्ष अर्पित तिवारी का ह्रदय की गहराईयों से आभार व्यक्त करता हूँ और संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूँगा।”

भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।