NOIDA News (04/08/2025): बीती रात नोएडा की सड़कों पर फिल्मी सस्पेंस जैसा नज़ारा देखने को मिला, जब सेक्टर-24 थाना पुलिस और दो शातिर ट्रैक्टर चोर आमने-सामने आ गए। पिलर नंबर-94 के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखकर एक ट्रैक्टर पर सवार दो संदिग्ध बदमाश अचानक ट्रैक्टर मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो भागते-भागते दोनों सेक्टर-54 के जंगल में ट्रैक्टर छोड़कर फरार होने लगे। खुद को घिरता देख एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान वीरेन्द्र कश्यप उर्फ बिंदु (34), निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली, के रूप में हुई। उसके पास से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसका साथी जसवंत सिंह (55), निवासी शाहजहाँपुर, जंगल में कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार हुआ, जिसके पास से अवैध चाकू बरामद किया गया।
गैंग के कब्जे से आयशर कंपनी का एक ट्रैक्टर ट्रॉली समेत बरामद हुआ है, जिसे इन्होंने मोदी मॉल के पीछे से चोरी किया था और बेचने ले जा रहे थे।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों अपराधी लंबे समय से नोएडा, दिल्ली और एनसीआर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। वे सुनसान पार्किंग एरिया और बंद घरों की रेकी कर चोरी करते थे। वीरेन्द्र कश्यप पर चोरी, आर्म्स एक्ट, रेलवे एक्ट आदि के तहत 8 संगीन मुकदमे, जबकि जसवंत पर 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।