New Delhi News (04 August 2025): मोइल लिमिटेड (MOIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 के जुलाई माह में 1.45 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन कर इतिहास रच दिया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12% अधिक है। भारी वर्षा जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कंपनी ने यह उपलब्धि हासिल की।
अप्रैल से जुलाई 2025 की अवधि में भी मोइल ने मजबूत परिचालन प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान उत्पादन 6.47 लाख टन रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.8% की वृद्धि दर्शाता है। वहीं, बिक्री 5.01 लाख टन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 10.7% अधिक है। अन्वेषण कार्यों में भी कंपनी ने उल्लेखनीय प्रगति की और 43,215 मीटर की ड्रिलिंग पूरी की, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 11.4% अधिक है।
कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) अजीत कुमार सक्सेना ने इस शानदार प्रदर्शन पर पूरी टीम को बधाई दी और प्रतिकूल मौसम में भी उत्पादन एवं बिक्री बढ़ाने के सतत प्रयासों की सराहना की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।