NEA ने Noida Authority CEO Lokesh M सहित अन्य अधिकारियों का किया सम्मान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

NOIDA News (02/08/2025): भारत सरकार द्वारा आयोजित वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2024–25 में नोएडा ने अपनी श्रेणी में देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित होकर “गोल्डन सिटी” का खिताब प्राप्त किया। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि नोएडा प्राधिकरण के अथक प्रयासों और नागरिकों की भागीदारी का परिणाम है। इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम., अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री और वरिष्ठ महाप्रबंधक (जन स्वास्थ्य) एस.पी. सिंह की उपस्थिति में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान नोएडा के लिए एक मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि दीपावली-2024 अभियान, प्राधिकरण द्वारा आयोजित रोजगार मेला, नोएडा पेटेंट महोत्सव, ग्रीन कनेक्ट, वेस्ट ऑन फैशन शो, प्लास्टिक-से-जल, वाटर बजट चैलेंज, जल उत्सव 2023-24 और वाटर हीरो एम्पावर्ड जैसे नवाचारों ने शहर को स्वच्छता की दिशा में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

डॉ. लोकेश एम. ने कहा कि अब नोएडा का नाम एक ब्रांड बन चुका है। उन्होंने बताया कि नोएडा में देश की पहली 7 स्टार कैंटीन की शुरुआत हो चुकी है और शहर में हाईटेक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। उनका कहना था कि स्वच्छता, सुविधा और युवाओं की भागीदारी ही नोएडा की असली ताकत है।

कार्यक्रम में एनईए के महासचिव वी.के. सेठ, पूर्व अध्यक्ष राकेश कपूर, योगेश आनंद, पूर्व महासचिव प्रदीप मेहता, अनुराग खरे, मुकेश कनक, शरद कुमार, राजेश नागर, आर.एन. चंद्रा, हरीश श्रीवास्तव, इसरार, अजय रस्तोगी, सचिव कमल कुमार, आलोक गुप्ता, राहुल मेहरवाल, रंजन खुराना, विरेंद्र रस्तोगी, मयंक गुप्ता सहित एनईए से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नोएडा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल शहर को स्वच्छता के नक्शे पर अग्रणी बनाती है, बल्कि देश के अन्य शहरों के लिए एक प्रेरणा भी बनकर उभरी है।

NOIDA Entrepreneurs Association | NOIDA Authority CEO Meeting | Photo Highlights


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।