अमेरिका, लंदन में रहने वाले लोग भी Noida में बसना चाहते हैं: विपिन मल्हन, अध्यक्ष, NEA | Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (02 August 2025): नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के सीईओ डॉ. लोकेश एम (CEO Lokesh M) का नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) भवन में उद्योगपतियों और उद्यमियों ने भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा को सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में सभी उद्यमियों ने गर्वपूर्वक खड़े होकर तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. लोकेश एम के नेतृत्व में नोएडा ने स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में वह मुकाम हासिल किया है, जिसने न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश और यहां के उद्यमियों का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन किया है।

विपिन मल्हन ने कहा कि आज दुनिया के कई उद्योगपति और उद्यमी अपना व्यापार नोएडा में स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब कोई शहर वैश्विक स्तर पर पहचान बनाता है, तो वहां का जीवनस्तर और आर्थिक मूल्य दोनों तेजी से बढ़ते हैं। नोएडा की साफ-सुथरी और हरियाली से भरपूर छवि यहां के निवासियों के लिए गर्व का विषय है।
अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 1984 में जब वे नोएडा आए थे, तब यहां का नाम सुनकर लोगों का दृष्टिकोण अलग होता था, लेकिन आज अमेरिका, लंदन और अन्य विकसित देशों में रहने वाले लोग भी नोएडा में बसने और निवेश करने की इच्छा जताते हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव डॉ. लोकेश एम के कुशल नेतृत्व और मेहनत का परिणाम है। आज नोएडा में रहने और काम करने वाला हर व्यक्ति खुद को देश के सबसे विकसित शहर का हिस्सा मानकर गर्व महसूस करता है।
गौरतलब है कि नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, एसीईओ संजय खत्री सहित कई अन्य अधिकारी शनिवार (02 अगस्त 2025) को NEA भवन में नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।