नोएडा में जलभराव से निजात की तैयारी: IIT रुड़की करेगी ड्रेनेज सिस्टम का सर्वे

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (31/07/2025): 23 जुलाई 2025 को हुई भारी बारिश के दौरान नोएडा के कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई थी। इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान हेतु अब नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर समग्र नोएडा क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम की समीक्षा और बॉटल नेक पॉइंट्स की पहचान के लिए विशेषज्ञ संस्था IIT रुड़की को सर्वेक्षण कार्य सौंपा गया है।

29 जुलाई को IIT रुड़की के प्रोफेसर कमल जैन ने अपनी टीम के साथ नोएडा का दौरा किया। उन्होंने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और उप महाप्रबंधक (सिविल) के साथ बैठक की और फिर ड्रेनेज सिस्टम के अवलोकन के लिए टीम के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। विशेष रूप से दिल्ली और खोड़ा की सीमा से सटे क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया, जहां से आने वाला बरसाती पानी जलभराव की मुख्य वजह बनता है।

IIT टीम द्वारा पहले चरण में सीमावर्ती सेक्टरों और गांवों की स्थिति को देखा गया, जबकि अन्य क्षेत्रों का सर्वेक्षण अगले चरण में किया जाएगा। सर्वे के उपरांत एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर नोएडा की ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की योजना पर काम शुरू होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।