जेवर के अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी को लगातार तीसरी बार मिला “यूपी केसरी” खिताब
टेन न्यूज नेटवर्क
YAMUNA EXPRESSWAY News (30/07/2025): जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमालपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान जोंटी भाटी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रतिष्ठित “यूपी केसरी” (“U.P. Kesari”) का खिताब अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सम्मानित किया।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने भी इस उपलब्धि पर जोंटी भाटी को बधाई दी और कहा कि “मेरी विधानसभा क्षेत्र की इस उपलब्धि पर गर्व है। जोंटी ने लगातार तीसरी बार यूपी केसरी का खिताब जीतकर साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में भी अपार प्रतिभा है, ज़रूरत है उन्हें मंच देने की।”यह उपलब्धि न केवल जमालपुर गांव बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव से एक जोंटी भाटी निकले, जो खेलों में उत्तर प्रदेश को देश का सिरमौर बनाए।”
वही जोंटी भाटी (Jonty Bhati) इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोंटी भाटी को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।