तेज़ रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (27/07/2025): ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तीन युवक एक स्कूटी पर सवार होकर सादोपुर की ओर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना (Accident) एयरफोर्स गेट (Airforce Gate) के पास हुई, जहां पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 16 वर्षीय अनस पुत्र हसमुद्दीन और 22 वर्षीय फैजान पुत्र अज्जू को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक दादरी कस्बा व थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं तीसरा युवक, 16 वर्षीय अर्श पुत्र नजमुद्दीन, इस समय अस्पताल (Hospital) में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बादलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है। साथ ही, अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही फरार वाहन और आरोपी चालक को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है और स्थानीय लोगों में भी गहरी नाराज़गी है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और सड़क सुरक्षा के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) खंगाल रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके। मामले की जांच जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।