आम आदमी पार्टी पर भाजपा का आरोप, केजरीवाल के नेतृत्व में आतंकवादियों से रिश्तों का दावा!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (01 दिसंबर 2024): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी मानवता की दुश्मन है। उन्होंने 2016 के एक मामले का जिक्र करते हुए बताया कि अदालत ने महरौली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को मुसलमानों के धार्मिक ग्रंथ कुरानशरीफ की बेअदबी का दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इस घटनाक्रम को लेकर सचदेवा ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ऐसे तत्वों की शरणस्थली बन चुकी है जो धार्मिक ग्रंथों का अपमान करते हैं और समाज में हिंसा फैलाते हैं।

सचदेवा ने आगे आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल खुद अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों से मित्रता रखते हैं। उन्होंने ताहिर हुसैन का भी नाम लिया, जिन्हें हिन्दुओं की सुनियोजित हत्याओं के मामले में आरोपित किया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से आम आदमी पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया है और यह पार्टी समाज के लिए खतरे का कारण बन चुकी है।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।