कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही को लेकर सत्यम प्लाजा पर 21 हजार का जुर्माना | Greater Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (26 जुलाई 2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर अल्फा टू स्थित सत्यम प्लाजा टू पर कूड़े का उचित प्रबंधन न करने पर 21,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई, जिसकी अगुवाई सहायक प्रबंधक गौरव बघेल ने की।
ओएसडी गुंजा सिंह ने जानकारी दी कि निरीक्षण के दौरान सत्यम प्लाजा की तरफ से कूड़ा प्रबंधन के नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों जैसे सड़क किनारे, ग्रीन बेल्ट और घरों के सामने कूड़ा फेंकने वाले नागरिकों पर भी 1,000-1,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से आग्रह किया है कि वे कूड़े का सही तरीके से निपटान करें और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा इस तरह की निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।