नगर सेवाओं को नई रफ्तार! डीएम की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

NOIDA News (24/07/2025): जनपद गौतम बुद्ध नगर में 15वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट, ग्रेटर नोएडा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका दादरी, नगर पंचायत दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, जहांगीरपुर और जेवर के अध्यक्षों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान नगर निकायों द्वारा अवस्थापना निधि के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को जिलाधिकारी ने विचारोपरांत स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई व्यवस्था पर फोकस करते हुए निर्देश दिए कि सभी निकाय समय-समय पर औचक निरीक्षण करें और डोर टू डोर कचरा उठाने में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

स्वच्छ सर्वेक्षण नगरीय 2024 के परिणामों की समीक्षा करते हुए डीएम ने नगर पालिका दादरी और नगर पंचायत जहांगीरपुर की सराहना की और अन्य निकायों से भी इसी तर्ज पर कार्य कर रैंकिंग सुधारने की अपील की।

डीएम ने सुझाव दिया कि विकास योजनाओं में क्षेत्रीय विद्यालयों को भी शामिल करते हुए जिर्णोद्धार, वॉल पेंटिंग और मूलभूत सुविधाओं पर काम किया जाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को निर्देशित किया कि वे संबंधित नगर निकायों का निरीक्षण कर दस्तावेजों के रखरखाव की स्थिति मानकों के अनुसार सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार, एसडीएम दादरी अनुज नेहरा, एसडीएम सदर चारुल यादव सहित अधिशासी अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।