गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो 2025 का भव्य उद्घाटन, दिल्ली एवं यूपी के मंत्रियों ने किया उद्घाटन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (24/07/2025): भारत मंडपम में गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो 2025 का भव्य शुभारंभ आज दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की उपस्थिति में हुआ। यह तीन दिवसीय आयोजन 24 से 26 जुलाई तक चलेगा, जिसमें 700 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।
मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे मंत्री मंजीन्दर सिंह सिरसा ने कहा, “देश बहुत तेजी से बदल रहा है और गिफ्ट्स इंडस्ट्री अब आत्मनिर्भर भारत की एक मजबूत पहचान बन चुकी है। मेड इन इंडिया और वन जिला वन प्रोडक्ट जैसी योजनाओं का इसमें बड़ा योगदान है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “आज भारत मंडपम में इतनी बड़ी संख्या में एक्जीबिटर्स को देखकर बेहद खुशी हो रही है। दिल्ली के लिए यह गर्व की बात है कि यहां से देश की इकोनॉमी को इतना बड़ा सहयोग मिल रहा है।”
मंत्री सिरसा ने यह भी बताया कि हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट) की मांग और प्रोत्साहन देखकर उन्होंने स्वयं भी कई प्रोडक्ट ऑर्डर किए हैं।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा, “यह गिफ्ट्स एक्सपो कार्यक्रम बहुत खास है, जो बिजनेस-टू-बिजनेस नेटवर्किंग को बढ़ावा दे रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की झलक यहां शानदार तरीके से दिखाई दे रही है। हैंडीक्राफ्ट और पैकेजिंग क्षेत्र में तेजी से बढ़ती मांग युवाओं को रोजगार और उद्यम के नए अवसर दे रही है।”
मंत्री सचान ने इस अवसर पर 25 से 29 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने जा रहे उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में भाग लेने के लिए सभी को आमंत्रित किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।