ग्रेटर नोएडा में भाकियू महात्मा टिकैत की अहम बैठक: सुबोध भाटी बने जिला सचिव
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (23/07/2025): भारतीय किसान यूनियन (BKU) (महात्मा टिकैत) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को ग्रेटर नोएडा के झालड़ा गांव स्थित फकीरचंद मुकद्दम के फार्महाउस (Farmhouse) में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार करते हुए सुबोध भाटी को गौतम बुद्ध नगर जिले का नया जिला सचिव नियुक्त किया गया।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता राजेंद्र ने की, जबकि संचालन पंकज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बॉबी नागर और जिला अध्यक्ष श्यामवीर नागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।
बैठक में 30 जुलाई को प्रस्तावित महापंचायत की तैयारियों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। संगठन ने तय किया है कि गौतम बुद्ध नगर जिले के सभी गांवों में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनके माध्यम से किसानों को जागरूक (Awareness) किया जाएगा और महापंचायत में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। संगठन का लक्ष्य है कि आगामी महापंचायत में कम से कम 5,000 किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली, किसानों से जुड़े मुद्दे, भूमि अधिग्रहण और मुआवजा जैसे अहम विषयों पर महापंचायत में विस्तार से विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा, किसान संगठन की मजबूती और युवा नेतृत्व को सक्रिय रूप से जोड़े जाने की रणनीति भी बनाई गई।
बैठक में मेरठ मंडल महासचिव रविंद्र नागर, जिला उपाध्यक्ष राहुल नागर, तहसील अध्यक्ष वेदपाल शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष विनोद सिंह, मोहन पंडित, रणवीर शर्मा, जयकिशन नागर, गजराज डेरिन, जयवीर कसाना, लीले नेताजी सहित झालड़ा गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन (BKU) महात्मा टिकैत के इस आयोजन को आगामी महापंचायत की सफलता के लिए एक मजबूत कड़ी माना जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख किसान नेताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।