IBA प्रतिनिधिमंडल ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ से की शिष्टाचार भेंट, सौंपा ज्ञापन

टेनन्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (22/07/2025): इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने यमुना विकास प्राधिकरण (Yamuna Authority) के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह (CEO Rakesh Kumar Singh) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

भेंट के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) से जुड़ी कई ज्वलंत समस्याओं और आवश्यक सुझावों को साझा करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया गया।

उद्योगों की प्रमुख समस्याएं एवं सुझाव:

1. बुनियादी ढांचे का विकास: सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग।

2. बिजली आपूर्ति की स्थिरता: औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर।

3. प्लॉट अलॉटमेंट में पारदर्शिता: प्लॉट आवंटन और कब्जा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का अनुरोध।

4. प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण: लाइसेंस, एनओसी और अन्य स्वीकृतियों को सरल और ऑनलाइन किया जाए।

5. सुरक्षा व्यवस्था में सुधार: औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस चौकी स्थापित करने और नियमित गश्त की मांग।

6.श्रमिक सुविधाएं: श्रमिकों के लिए हॉस्टल व आवास सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

7. लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा:

•ई-बिडिंग की जगह छोटे भूखंडों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया से किया जाए।

•किराए पर चल रहे उद्योगों को स्थायित्व प्रदान करने हेतु भूखंड उपलब्ध कराए जाएं।

•पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर छोटे उद्यमियों को भी अवसर मिले।

सीईओ राकेश कुमार सिंह ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि यमुना प्राधिकरण औद्योगिक विकास (Industrial Development) को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगा। उन्होंने उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्राधिकरण और उद्योग प्रतिनिधियों (Industry Representatives) के बीच सतत संवाद कायम रखने की बात कही। उन्होंने यह भी निर्देश जारी किए कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के सभी औद्योगिक भूखंड धारक शीघ्र फैक्ट्री (Factory) निर्माण कार्य शुरू करें और उत्पादन आरंभ करें।

सीईओ ने स्पष्ट कहा कि भूखंड आवंटन के बाद अनावश्यक देरी विकास कार्यों में बाधक बनती है। सभी आवंटियों से अपेक्षा की गई है कि वे फैक्ट्री एक्ट के अंतर्गत पंजीकरण जल्द कराएं और निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करें।

यह कदम क्षेत्र में निवेश, स्थानीय आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इस अवसर पर IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय, महासचिव सुनीलदत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्गरवाल, संजय पांचाल सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।