कांवड़ यात्रा पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला: “सपा भेज रही फर्जी कांवड़िए, माहौल बिगाड़ने की साज़िश”

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (22/07/2025): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने की साजिश को लेकर समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “जो लोग कांवड़ियों के भेष में माहौल खराब कर रहे हैं, वे असली भक्त नहीं हैं, बल्कि कांवड़ियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे शक है कि समाजवादी पार्टी ऐसे लोगों को भेजकर जानबूझकर अशांति फैलाने की साजिश रच रही है।”

केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करती है, लेकिन जब सख्ती होती है तो “तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को तकलीफ होती है।” उन्होंने कांवड़ यात्रा की गरिमा बनाए रखने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि धार्मिक आस्था के नाम पर अराजकता फैलाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। प्रशासन को भी सतर्क रहने और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।