पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, कब तक कर सकते हैं आवेदन?
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (22/07/2025): प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 15 अगस्त 2025 कर दी गई है। यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला-संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया हो।
नामांकन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष से नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और स्व-नामांकन के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों द्वारा की गई सिफारिशें भी स्वीकार की जाएंगी, बशर्ते वे पोर्टल के माध्यम से समय पर की गई हों।
यह पुरस्कार उन भारतीय नागरिक बच्चों को दिया जाता है, जिनकी आयु 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम (31 जुलाई 2025 तक) है और वे भारत में निवास करते हैं।
सरकार ने अधिक से अधिक पात्र बच्चों तक इस पहल का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आवेदन की समयसीमा बढ़ाई है। इच्छुक अभ्यर्थी या उनके अभिभावक, शिक्षक, या समाजसेवी अब इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर प्रतिभाशाली बच्चों को देश के सर्वोच्च बाल सम्मान के लिए नामित कर सकते हैं।
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर विजिट करें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।