HC के फैसले पर VHP का बयान-“सेमीफाइनल है, फाइनल अभी बाकी है” | मुंबई ब्लास्ट केस

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (22/07/2025): मुंबई में 11 जुलाई 2006 को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में हाईकोर्ट द्वारा सभी अभियुक्तों को बरी किए जाने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि यह निर्णय अंतिम नहीं है, और आनन्द मना रहे लोगों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक प्रतीक्षा करनी चाहिए।

गौरतलब है कि 2006 में मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए 7 धमाकों में 189 लोग मारे गए थे और 824 घायल हुए थे। इस मामले में विशेष न्यायालय ने 12 लोगों को दोषी ठहराया था, जिनमें 5 को मृत्युदंड और 7 को उम्रकैद दी गई थी। अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए सभी अभियुक्तों को बरी कर दिया है।

विहिप नेता आलोक कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा इस फैसले को ‘शॉकिंग’ बताए जाने का समर्थन किया और कहा कि सरकार का सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने का निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने फैसले की तुलना ‘सेमीफाइनल’ से करते हुए कहा, “यह अंतिम नहीं है, फाइनल अभी बाकी है। छमाही परीक्षा का परिणाम सालाना परीक्षा का निष्कर्ष नहीं हो सकता।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।