दिल्ली में लॉटरी और फ्री गिफ्ट स्कीम के नाम पर ठगी: 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (21/07/2025): दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए लॉटरी और फ्री गिफ्ट जैसी स्कीमों के नाम पर लोगों को ठगने वाले छह ठगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में दो नाइजीरियन नागरिक भी शामिल हैं, जो तकनीकी तरीके से भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस को इस गिरोह की गतिविधियों की जानकारी गुप्त सूत्रों से मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पुलिस टीम ने सबसे पहले गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 9 एटीएम कार्ड बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में इस आरोपी ने गिरोह की कार्यप्रणाली और अन्य सदस्यों के बारे में खुलासा किया। इसी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली के खानपुर स्थित कृष्णा पार्क इलाके में छापा मारकर गिरोह के एक नाइजीरियन सदस्य को भी गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद तकनीकी निगरानी और पहले से गिरफ्तार आरोपियों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने गिरोह के बाकी चार सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 9 स्मार्टफोन, ₹3.23 लाख नकद, 9 एटीएम कार्ड और कई बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरोह इंटरनेट और सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों को ‘लकी ड्रा’, ‘बंपर गिफ्ट’ या ‘इनाम में कार’ जैसी स्कीमों का लालच देकर ठगते थे।
पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और दिल्ली-एनसीआर के सैकड़ों लोग इसकी ठगी का शिकार हो चुके हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों से ठगी की और कुल कितनी राशि हड़पी। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।