CM Rekha Gupta का बड़ा ऐलान, Delhi में कांवड़ यात्रियों मिलेगी बड़ी सौगात

टेन न्यूज चैनल

New Delhi News (21/07/2025): सावन के पावन महीने में दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने कांवड़ यात्रा 2025 के लिए विशेष तैयारियों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने रविवार को दिल्ली के विभिन्न कांवड़ शिविरों का दौरा करते हुए घोषणा की कि इस बार पांच लाख कांवड़ियों को गंगा जल से भरी डोलची और जूट से बना बैग दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कदम पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और कांवड़ियों की श्रद्धा का सम्मान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने पंजाबी बाग (अशोक पार्क), टैगोर गार्डन और सुब्रतो पार्क स्थित कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है, और दिल्ली सरकार का उद्देश्य है कि यहां से गुजरने वाले हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और सुविधा मिले। मुख्यमंत्री ने बताया कि सोमवार से गंगा जल और जूट बैग का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने इस बार शिविरों में बिजली, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई, पानी, शौचालय और सुरक्षा जैसे हर पहलू का ध्यान रखा है। इसके अलावा दिल्ली के सभी सीमावर्ती इलाकों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जहां से दिल्ली में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार पूरे शहर में एक उत्सव जैसा माहौल है, जो श्रद्धालुओं की सेवा भावना और सरकार की तत्परता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि कांवड़ सेवा समितियों को दी जाने वाली सहायता राशि में भी वृद्धि की जा रही है। इस बार 374 कांवड़ सेवा समितियों को दिल्ली सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया गया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि कांवड़ियों की यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए मंत्री, विधायक और अधिकारी पहले से ही तैयारी में जुटे हुए थे। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि श्रद्धालुओं की आस्था और परंपरा को हर स्तर पर सहयोग मिले।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।