नोएडा पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़: दो घायल, एक गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

NOIDA News (21/07/2025): थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार रात पुस्ता रोड जेपी कट, सेक्टर-133 के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ई-ऑटो को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन ऑटो सवारों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान विकास (22 वर्ष) और पंकज प्रजापति (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार तीसरे आरोपी का नाम कार्तिक (24 वर्ष) है। तीनों आरोपी वर्तमान में थाना सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम देवला में रह रहे थे।

घटना में प्रयुक्त ई-ऑटो (UP16 NT 6433), दो अवैध तमंचे, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और ₹1350 नकद मौके से बरामद किए गए। बरामद लैपटॉप और मोबाइल 14 जुलाई को सेक्टर-132 में ऑटो के अंदर सवारी से हुई लूट में छिन गए थे, जिसकी एफआईआर संख्या 0116/2025, धारा 309(4)/317(2) बीएनएस के तहत थाना सेक्टर-126 में दर्ज थी।

बदमाशों ने सेक्टर-126 क्षेत्र की दो अन्य वारदातों (कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी) की भी जिम्मेदारी स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में लूट की गई नकदी को एक अन्य साथी आरिफ के साथ मिलकर लूटने की बात कही है, जो फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस द्वारा साझा किए गए आपराधिक इतिहास में चार गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और लूटपाट की धाराएं शामिल हैं। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की जांच जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।