Greater Noida Police की बड़ी सफलता: नागपुर में कैफे संचालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (21/07/2025): ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस (Beta-2 Police Station) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर में गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहिद शेख उर्फ सलीम शेख उर्फ शाहिद अख्तर के रूप में हुई है, जो नागपुर के तुलसीबाग महाल का निवासी है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को ग्रेटर नोएडा के गामा-1 इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी नागपुर के अंबाझरी थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या (Murder) के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

हत्या कर हुआ था फरार

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला मुक़दमा संख्या 200/25 से जुड़ा है, जिसमें बीएनएस की धाराएं 103(1)(2), 61(2), 238, 249(5) और आयुध अधिनियम की धाराएं 3/4/25/7/27 शामिल हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक कैफे संचालक की अवैध हथियार (Illegal weapons) से हत्या की थी और वारदात के बाद फरार हो गया था।

घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और टेक्निकल सर्विलांस के जरिये उसकी लोकेशन ग्रेटर नोएडा (Greater Noida )में ट्रेस की गई। इसके बाद नागपुर पुलिस द्वारा थाना बीटा-2 में गिरफ्तारी की तहरीर दी गई, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

ट्रांजिट रिमांड के बाद सुपुर्दगी

गिरफ्तारी के बाद बीटा-2 पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे नागपुर (Nagpur) पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात का खुलासा

बीटा-2 पुलिस की यह कार्रवाई न केवल एक बड़ी गिरफ्तारी है, बल्कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।