छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, दो स्टाफ गिरफ्तार – परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater NOIDA News (19/07/2025): थाना नॉलेज पार्क (Knowledge Park) क्षेत्र स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में बीडीएस सेकंड ईयर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली थी और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार (Sudhir Kumar, ADCP, Greater Noida) ने बताया कि 18 जुलाई को छात्रा की आत्महत्या की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई। मामले में छात्रा के परिजनों ने यूनिवर्सिटी स्टाफ पर गंभीर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए दो नामजद कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं और मृतका के परिजनों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन के रवैये को लेकर विद्यार्थियों ने विरोध जताया और सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों और आक्रोशित परिजनों से बातचीत कर स्थिति को शांत किया। फिलहाल मामले में जांच जारी है और पुलिस स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। परिसर में अभी शांति बनी हुई है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।