नोएडा में मुठभेड़ के बाद गिरोह बेनकाब: निर्माण साइटों से चोरी के बढ़े किस्सों के पीछे का राज!

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (18/07/2025): थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन साइटों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। एनएसईजेड तिराहे पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से गिरफ्तार कर लिए गए।

घायल बदमाश की पहचान बबलू उर्फ अजय (निवासी भोजपुर, बिहार) के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने अन्य दो आरोपियों—जाहर (म.प्र.) और इब्राहिम (पश्चिम बंगाल)—को दबोच लिया। तीनों वर्तमान में नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के भंगेल में रह रहे थे और निर्माणाधीन साइटों से भारी मात्रा में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी के 22 प्रोप जैक सैटरिंग पाइप, 01 अवैध तमंचा, 01 जिंदा और 01 खोखा कारतूस, 02 अवैध चाकू, और घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन बरामद किया है।

प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि ये शातिर अपराधी पहले से ही आपराधिक मामलों में लिप्त हैं। बबलू और इब्राहिम पर पहले से आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।