GREATER NOIDA News (18/07/2025): ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना (Badalpur Police Station) क्षेत्र में गुरुवार बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। यह बदमाश बिजली के ट्रांसफॉर्मर (Transformers) से कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का हिस्सा बताया जा रहा है।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया (ADCP Central Noida Hridesh Katheria) ने जानकारी देते हुए बताया घटना 17/18 जुलाई की रात की है, जब थाना बादलपुर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की नियमित चेकिंग (Checking) कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद स्विफ्ट डिज़ायर कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज़ी से भगा लिया और दुजाना चौकी से तिमूही पुलिया की ओर कच्चे रास्ते में ले गया। पीछा करने पर बदमाशों की गाड़ी फंस गई।
पुलिस टीम जब उन्हें पकड़ने पहुंची, तो बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग (Firing) शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया। बदमाश की पहचान महबूब पुत्र सलीम, निवासी नई बस्ती बाम्बे कॉलोनी, थाना नंदग्राम, गाजियाबाद (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से बिजली ट्रांसफॉर्मर से सामान चुराकर अवैध बिक्री करता आ रहा है।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें कांबिंग अभियान चला रही हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।