New Delhi News (18/07/2025): दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल (Richmondd Global School) को गुरुवार सुबह एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल को खाली कराया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने पुष्टि की कि मौके पर सुरक्षा इंतजाम किए जा चुके हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी विस्फोटक वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा कारणों से स्कूल में सभी गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, रिचमंड स्कूल ही नहीं, बल्कि आज सुबह राजधानी के 20 से अधिक स्कूलों को भी इसी तरह के बम धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए हैं। यह एक सुनियोजित साइबर दहशत फैलाने की कोशिश मानी जा रही है, जिसे लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच में जुट गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी ईमेल की भाषा और पैटर्न मिलते-जुलते हैं, जिससे यह अंदेशा है कि किसी एक ही स्रोत से ये ईमेल भेजे गए हों। पुलिस ने संबंधित स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी है और सभी ईमेल की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। छात्रों, अभिभावकों और स्टाफ से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।