प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: जानें आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (16/07/2025): प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2025 के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नामांकन की बात फिर से दोहराई है। इस पुरस्कार के लिए आवेदन 1 अप्रैल 2025 से ही शुरू हो गए हैं और इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। पीएमआरबीपी पुरस्कार के लिए सभी नामांकन ऑनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से किये जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को खेल, समाज सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार उन बच्चों को भी प्रदान किया जाता है जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय दिया है।

पुरस्कार के लिए कोई भी नागरिक, स्कूल, संस्थान या संगठन अपने योग्य उम्मीदवारों का नामांकन कर सकता है। बच्चे स्वयं को नामांकित करके भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया का विवरण निम्नानुसार है:

अंतिम तिथि: 31 जुलाई, 2025

माध्यम: केवल ऑनलाइन

पोर्टल: https://awards.gov.in

आवेदकों को अपना व्यक्तिगत विवरण और पुरस्कार की श्रेणी भरनी होगी। इसके साथ उन्हें हाल ही में खिंचाई एक फोटो और सहायक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। उन्हें अपनी उपलब्धि और इसके प्रभाव-परिणाम के बारे में 500 शब्दों तक का विवरण भी प्रस्तुत करना होगा।

मंत्रालय, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए स्कूलों, युवा समूहों, गैर-सरकारी संगठनों, पंचायतों, व्यक्तियों और अन्य लोगों को इस महीने तक बच्चों और किशोरों की पहचान करने और उनका नाम प्रस्तावित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

आइए हम सुनिश्चित करें कि भारत के सबसे युवा अग्रदूतों को वह पहचान मिले जिसके वे हकदार हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।