1 ट्रिलियन इकॉनमी की ओर IBA का कदम: पंजीकरण कैंप और उद्यमी संवाद आयोजित

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (15/07/2025): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के विजन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन (1 Trillion) की अर्थव्यवस्था तक पहुंचाने के लक्ष्य में सहयोग देते हुए, औद्योगिक संस्था इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा आगामी 18 जुलाई 2025 को ग्रेटर नोएडा में एक विशेष पंजीकरण कैंप, जागरूकता शिविर एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम गुरुवार, 18 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, प्लॉट संख्या 481, उद्योग केंद्र-2, इकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा में संपन्न होगा। आयोजन को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, श्रम विभाग एवं कारखाना विभाग का सहयोग प्राप्त है।

IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय (President Amit Upadhyay) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में फैक्ट्री लाइसेंस, श्रम कानून, मजदूरों का पंजीकरण, सुरक्षा मानकों समेत विभिन्न औद्योगिक नियमों की जानकारी दी जाएगी और मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव ने इसे मुख्यमंत्री के औद्योगिक विकास अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि इससे उद्योगों को Factory Act और Shop & Establishment Act के अंतर्गत पंजीकरण व अनुपालन की प्रक्रिया में बड़ी सुविधा मिलेगी।

उपनिदेशक कारखाना विभाग बृजेश ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को सरकारी नीतियों और प्रक्रियाओं की जानकारी देना, उनकी समस्याएं सुनना तथा त्वरित समाधान प्रदान करना है।

श्रम उपायुक्त राकेश द्विवेदी ने कहा कि यह रजिस्ट्रेशन कैंप औद्योगिक क्षेत्र में विधिक अनुपालन को बढ़ावा देगा और श्रमिकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करेगा।

IBA महासचिव सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि IBA का लक्ष्य उद्योग जगत और प्रशासन के बीच संवाद की मजबूत कड़ी बनना है। ऐसे जागरूकता शिविर उद्यमियों को कानूनी प्रक्रियाओं के प्रति सचेत करते हैं और सुचारु संचालन में सहयोग देते हैं।

IBA ने समस्त स्थानीय उद्यमियों से आह्वान किया है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इसका लाभ उठाएं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन
फोन: 7068295614
ईमेल: industrialbusinessassociation@gmail.com


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।